सागर

नाबालिग को होटल में ले जाकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मोतीनगर थाना पुलिस ने 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी को प्यार के जाल में फंसाया और सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

less than 1 minute read
Nov 04, 2024
rap

पुलिस के अनुसार घटना तीन माह पुरानी है, लेकिन आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देता रहा, जिसके चलते उसने शिकायत नहीं की।

सागर. मोतीनगर थाना पुलिस ने 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी को प्यार के जाल में फंसाया और सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार घटना तीन माह पुरानी है, लेकिन आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देता रहा, जिसके चलते उसने शिकायत नहीं की। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को मकरोनिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया, इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
30 अक्टूबर को की थी शिकायत
पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत की थी, जिसमें उसने बताया कि मकरोनिया के बड़तूमा निवासी 22 वर्षीय ललित पुत्र श्रीराम अहिरवार से दोस्ती हो गई थी। ललित से फोन पर बात करते हुए झांसे में फंसाया। वह मुझसे शादी करने की बात करता रहता था। उसने 12 जुलाई को मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया था।

Published on:
04 Nov 2024 05:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर