सागर

video : शोपीस बना यहां का अट्ठे आठ वाला driving testing track

सड़क निर्माण कार्य होने से वाहन चालक परिसर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं।

2 min read
Nov 29, 2017
rto jaipur
driving Test Track in sagar rto

सागर. अरसे बार सागर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का नया भवन तैयार हुआ। जैसे-तैसे यह निर्माण हो पाया, इसके बाद पहले लोकार्पण का इंतजार में पुराने से नए भवन में शिफ्टिंग अटकी रही। इसके बाद इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण मामला उलझा रहा। अब रिंग रोड का निर्माण होने के कारण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का आधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक अनुपयोगी साबित हो रहा है। 8 शेप में तैयार इस ट्रैक पर टेस्टिंग नहीं हो पा रही है।

हो रही खानापूर्ति
आवेदक निर्माणाधीन सीसी सड़क के कारण अपने वाहन लेकर आरटीओ परिसर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बिना ड्राइविंग टेस्ट ही खानापूर्ति कर लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। दूसरी ओर फिटनेस-परमिट और अन्य मामलों में भी वाहनों के प्रवेश की बाधा रोड़े अटका रही है। तिली तिराहे से फोरलेन के बीच रिंग रोड का निर्माण जारी है। निर्माणाधीन सड़क पर जहां अर्थवर्क पूरा हो चुका है वहीं अब आरटीओ ऑफिस के सामने सीसी सड़क का काम शुरू हो गया है। इससे आरटीओ ऑफिस परिसर में वाहनों के पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है।

टेस्टिंग में आएगी मुश्किल
जानकारी के अनुसार ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक कुछ इस तरह बना है, जिस पर छोटे चार पहिया वाहन से ही टेस्टिंग हो सकती है। एसयूवी या अन्य लग्जरी चार पहिया वाहन से टेस्टिंग से इसमें मुश्किल आएगी। बताया जाता है कि आगामी समय में इस ट्रैक पर सेंसर लगाए जाएंगे। इसके बाद पूरी टेस्टिंग ऑटोमैटिक हो जाएगी।

हर दिन बन रहे 110 लाइसेंस
जानकारी के अनुसार आरटीओ ऑफिस में प्रतिदिन करीब 75 लर्निंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। इसी तरह परमानेंट लाइसेंस की संख्या 35 के आसपास रहती है। इस तरह एक दिन में 100 से 110 लाइसेंस के लिए लोग आरटीओ ऑफिस आते-जाते हैं।

फिटनेस और परमिट के लिए भी परेशानी
इसके अलावा वाहन फिटनेस, परमिट के लिए भी लोगों को आरटीओ ऑफिस के कई चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन सड़क निर्माण की धीमी गति इन सबकी परेशानी बनी है।

Published on:
29 Nov 2017 01:36 pm