27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jee main 2018 का फॉर्म भरने की तैयारी है तो पहले जान लें जीएसटी का लोचा

अगले साल अप्रैल में होने वाली परीक्षा के फॉर्म एक दिसंबर से भरे जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Ravi Kant Dixit

•

Updated: 27 Nov 2017, 8:11 PM IST

jee main 2018 application fee

jee main 2018 application fee

सागर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन्स का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगले साल 8 अप्रैल को ऑफलाइन और 15-16 अप्रैल को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए 1 दिसंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन्स होंगे। इस बार स्टूडेंट्स को एग्जाम फीस के साथ जीएसटी भी चुकाना होगा। एक्सपट्र्स के अनुसार जीएसटी की दर 18 फीसदी रहेगी। फीस ऑनलाइन जमा करने वाले स्टूडेंट्स को 1 फीसदी तक प्रोसेसिंग चार्ज भी देना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें
फॉर्म जमा करने की तारीख- एक दिसंबर 2017 से एक जनवरी 2018
इमेज में सुधार करना- दिसम्बर के दूसरे हफ्ते से
फीस भुगतान की तिथि- 2 जनवरी 2018 तक
फॉर्म में सुधार- जनवरी 2018 के दूसरे सप्ताह
एडमिट कार्ड जारी- मार्च 2018 के दूसरे हफ्ते में
परीक्षा (ऑफलाइन मोड)- 8 अप्रैल 2018
परीक्षा (ऑनलाइन मोड)- 15 और 16 अप्रैल 2018
आन्सर शीट जारी होने की तारीख- 24 से 27 अप्रैल 2018
रिजल्ट (पेपर 1)- 30 अप्रैल 2018
रिजल्ट (पेपर 2)- 31 मई 2018

अलग-अलग स्लैब
सीबीएसई द्वारा जेईई मेन की फीस के लिए अलग-अलग स्लैब बनाए गए हैं। पेपर 1 या पेपर 2 ऑफ लाइन देने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों की फीस एक हजार रुपए और छात्राओं की 500 रुपए है। एसटीएससी और पीडब्लूडी कैटेगरी के छात्र- छात्राओं के लिए शुल्क 500 रुपए है। ऑनलाइन एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये फीस आधी हो जाएगी। दोनों पेपर में शामिल होने वाले जनरल और ओबीसी मेल स्टूडेंट्स को 1800 रुपए और फीमेल स्टूडेंट्स को 900 रुपए चुकाने होंगे।

इसलिए लगाया जा रहा टैक्स
विशेषज्ञों के अनुसार शिक्षा देने पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है लेकिन एग्जाम कंडक्ट कराना सेवा के दायरे में आता है। जीएसटी के स्लैब के मुताबिक जेईई मेन पर 18 फीसदी टैक्स लगना चाहिए। कोई मेल स्टूडेंट विदेशी सेंटर पर दोनों ही परीक्षाएं ऑफ लाइन देता है तो उसे टैक्स में रूप में 684 रुपए देने होंगे। कुल फीस 4 हजार चार सौ 84 रुपए होगी।