सागर

क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण से महाविद्यालयों के कार्य में आएगी तेजी : डॉ. नीरज

शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Oct 05, 2024
दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सागर. शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समन्वयक डॉ. नीरज दुबे ने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं लेखापालों के लिए आयोजित किया गया है। क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण से संभाग के महाविद्यालयों के कार्यों में गति आएगी। इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य है कि प्राचार्यों को स्वविवेक का उपयोग करते हुए संस्थाहित में त्वरित निर्णय लेना है। मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक कोष एमके नर्रे ने कहा कि हम सबको अपनी क्षमता का संर्वधन करना है। किसी के आश्रित न रहते हुए आप निर्भय पूर्वक नियमानुसार शासकीय कार्यों के संचालन ही क्षमता संवर्धन का विकास होता है। सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को वित्त विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त नवीन संशोधन से भी अपडेट रहना आवश्यक है। सभी प्राचार्य एवं लेखापालों को वित्तीय अधिकार शक्ति पुस्तिका का अध्ययन सूक्ष्मता से करना चाहिए। मंच संचालन कर रहीं डॉ. इमराना सिद्दीकी ने किया।

Also Read
View All

अगली खबर