सागर

231 नन्हें बाल वैज्ञानिकों ने बनाए मॉडल : भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने बनाए प्रोजेक्ट्स, स्वच्छता के बनाए नए उपकरण

प्रदर्शनी में 47 विद्यालयों के 231 छात्रों ने अपने 52 अनुरक्षक-शिक्षकों के साथ भाग लिया। प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाए।

less than 1 minute read
Dec 22, 2024
sagar

केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय दो दिवसीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन पीएम केन्द्रीय विद्यालय क्रं 1 में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में 47 विद्यालयों के 231 छात्रों ने अपने 52 अनुरक्षक-शिक्षकों के साथ भाग लिया। प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाए। प्रोजेक्ट्स में भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने के उपाय, स्वच्छता के नए उपकरण, आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन, कचरे के पुन: उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित मॉडल बनाए गए। प्राचार्य मनीष गुप्ता व उप-प्राचार्य सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सभी ने प्रशंसा की। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिग्गराज मीना और विशिष्ट अतिथि हीरालाल ने किया है। मुख्य अतिथि ने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
उप-विषयों पर बनाए प्रोजेक्ट्स
भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
परिवहन एवं संचार
प्राकृतिक खेती
आपदा प्रबंधन
गणितीय मॉडलिंग
कचरे का प्रबंधन
संसाधन प्रबंधन

Also Read
View All

अगली खबर