
टाटा एजेंसी ने 5 सेंटर और 6 इंचार्ज को दी जिम्मेदारी
सागर. करीब 400 करोड़ की जल प्रदाय योजना के तहत नगर निगम ने शहर की पेयजल व्यवस्था के साथ समस्या और शिकायतें भी टाटा एजेंसी को हैंडओवर कर दी हैं। टाटा के अधूरे कार्यों के कारण वार्ड-वार्ड और गली-गली से शिकायतें आ रहीं हैं। उपभोक्ता अपने पार्षद व नगर निगम में शिकायतें करते हैं, लेकिन जब समस्याओं का समाधान नहीं होता तो हितग्राही सीएम हेल्पलाइन लगा देता है। सीएम हेल्पलाइन में बढ़ती शिकायतों के बाद टाटा एजेंसी ने शहर व मकरोनिया में 5 हेल्पलाइन सेंटर भी शुरू किए हैं, लेकिन यह सेंटर शहर में मौजूद नल कनेक्शन के हिसाब से नाकाफी साबित हो रहे हैं। वहीं नगर निगम ने पेयजल व्यवस्था अब पूरी तरह से टाटा एजेंसी के सुपुर्द कर दी है। एजेंसी के कर्मचारी व इंजीनियर राजघाट से पानी उठाने से लेकर घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं निजी कंपनी के हाथ में सप्लाई व्यवस्था सौंपने के साथ समस्या और शिकायतें भी बढ़ रहीं हैं।
शहर व मकरोनिया के वार्डों में अभी भी पाइप लाइन और कनेक्शन लाइन डालने खोदी गईं सड़कों पर रेस्टोरेशन कार्य अधूरे हैं। कई जगह अभी पानी नहीं पहुंच रहा है। नए नल कनेक्शन के कार्य भी शेष बने हुए हैं। स्वामी विवेकानंद वार्ड, शनीचरी, इतवारी वार्ड में अभी भी हजारों घरों में टाटा एजेंसी नल कनेक्शन नहीं दे पाई है। अधिकारियों की मानें तो इन वार्डों की छोटी-छोटी गलियां, ढलान और कई ऐसे कारण हैं, जिससे वर्षों बाद भी यहां नल कनेक्शन नहीं हो पाए। वार्ड पार्षद लगातार शिकायतें कर रहे हैं। शहर में अधिकांश जगह ऐसी हैं, जहां आज तक नलों से पानी तो नहीं आया लेकिन नलों के मीटर चोरी हो गए हैं।
1 -पुरव्याऊ व पंतनगर जोन- प्रदीप चौधरी 9755665547
2 -शनीचरी- विनय 9399049782
3 -मोतीनगर व करीला- अक्षय जैन 7489923628, सुशांत सिंह 884789606
4- विट्ठल नगर- रूप कुमार 9165073499
5- इतवारी- विशाल रजक 9131700069
6- मकरोनिया- मधुसूदन तिवारी 8305108390, विजय रोहित 9131873124
-मोतीनगर सीएससी सेंटर 07582-367565
-पंतनगर पानी टंकी 07582-244552
-शनीचरी सीएससी सेंटर 07582-366646
-मकरोनिया सीएससी सेंटर 07582-293757
-शहर व मकरोनिया में जल प्रदाय व्यवस्था टाटा एजेंसी को हैंडओवर कर दी गई है। पेयजल से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के लिए टाटा एजेंसी ने 6 जोन में कंट्रोल रूम भी बनाए हैं। इसके अलावा संबंधित जोन के इंचार्ज बनाए गए हैं। उपभोक्ता संबंधित इंचार्ज से अपनी समस्याएं बता सकते हैं।
रामाधार तिवारी, प्रभारी जल प्रदाय शाखा नगर निगम।