सागर

दो माह पहले सागर में हुई लेडी डांसर की हत्या का खुलासा

Lady Dancer Murder Case: बेड में मिले लेडी डांसर के शव की गुत्थी सुलझी, पार्टनर निकला आरोपी, बेटी से भी संबंध बनने को लेकर डांसर से हुआ था विवाद।
2 min read
Jun 19, 2026
sagar
lady dancer murder case solved partner arrested, प्रतीकात्मक तस्वीर (source-patrika)

Sagar Lady Dancer Murder Case: मध्यप्रदेश के सागर जिले की खुरई ग्रामीण थाना पुलिस ने लगभग दो महीने पुराने चर्चित डांसर के हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के मृतका डांसर की बेटी से भी संबंध बन गए थे। जब इस बात का पता डांसर को चला तो दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव को घर के डबल बेड मेमं छिपा दिया था और फरार हो गया था। बाद में डांसर का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था।

डबल बेड में मिली थी लेडी डांसर की लाश

थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने खुलासा करते बताया कि महिला डांसर की हत्या करने वाले आरोपी सुरेंद्र अहिरवार (32) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डांसर के साथ नाच-गाने के कार्यक्रमों में जुड़ा रहता था और कार्यक्रमों की बुकिंग कराने सहित अन्य व्यवस्थाएं देखता था। पुलिस के अनुसार डांसर के बेटे और बेटी ने 11 अप्रेल को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे और 5 अप्रेल से उनकी मां का मोबाइल बंद आ रहा था। घर लौटने पर मकान के बाहर ताला लगा मिला। पुलिस की मौजूदगी में जब घर खोला गया तो अंदर से तेज बदबू आने लगी। तलाशी के दौरान ममता का शव डबल बेड के बॉक्स में छिपा मिला, जो सड़ चुका था।

पार्टनर निकला हत्यारा, बेटी से भी बन गए थे संबंध

जांच में पता चला कि महिला डांसर और सुरेंद्र करीला मेले से लौटे थे। 4 अप्रेल को दोनों खुरई पहुंचे थे, इसके अगले दिन रात के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके डांसर की बेटी से भी उसके संबंध बन गए थे। जब डांसर को इसकी जानकारी मिली, तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर डांसर का गला दबा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

सबूत छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को घर में रखे डबल बेड के बॉक्स के अंदर छिपा दिया था और मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया था। लंबे समय तक चली जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
22 Jun 2026 02:23 pm
Published on:
19 Jun 2026 08:03 pm