सागर

5 साल की मासूम से शौचालय में रेप की कोशिश, अस्पताल में भर्ती मां के उड़े होश

minor girl rape attempt: मध्य प्रदेश के सागर जिले का दिल दहला देने वाला मामला। मासूम को अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम..चीख सुनकर इलाजरत मां के उड़े होश
2 min read
May 08, 2026
minor girl rape attempt
minor girl rape attempt (photo: patrika)

minor girl rape attempt: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के शौचालय में एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। गुरुवार रात शौच के लिए गई मासूम को अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां तुरंत मौके पर पहुंची। बच्ची ने युवक की करतूत बताई। परिजनों और बीएमसी के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने तक मासूम के परिजनों ने आरोपी को शौचालय में ही बंद रखा। बाद में गोपालगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यहां जानें पूरा मामला

जानकारी अनुसार, पीड़ित बच्ची सर्जरी वार्ड में ऑपरेशन के लिए भर्ती अपनी मां के साथ अस्पताल में थी। आरोपी युवक रहली क्षेत्र का निवासी है। वह एक महीने पहले हुए अपने एक्सीडेंट के इलाज के लिए बीएमसी आया था और गुरुवार को दोबारा इलाज के लिए लौटा था। इलाज नहीं होने पर वह अस्पताल में ही रुक गया था।

मौसेरे भाई ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, सगाई के लिए लड़का देखने पर धमकाया

इधर इंदौर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक ने अपनी मौसेरी बहन से दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पिता और चाचा के साथ घटना के करीब एक साल बाद 7 मई को थाने पहुंची।

थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि आरोपी का घर में आनाजाना था। 20 अप्रेल 2025 को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी देकर तीन बार दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।

बीते दिनों नाबालिग की सगाई की बात चलने पर आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भेजकर पीड़िता को जान से खत्म करने की धमकी दी। पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Published on:
08 May 2026 09:39 am