सागर

घर के बाहर खड़ी दो बाइक में शरारती तत्वों ने लगाई आग, पुरानी रंजिश के चलते के घटना के आरोप

Mar 13, 2026
Feature image

मोतीनगर थाना क्षेत्र के इतवारी वार्ड में शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी दो बाइक में आग लगा दी। वाहन मालिक ने पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इतवारी टोरी निवासी अंकित घोषी पुत्र राजेंद्र घोषी के घर के सामने बुधवार रात परिवार के सदस्यों की दो बाइक खड़ी थीं। दरमियानी रात करीब 3 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर अंकित ने घर से बाहर आकर देखा तो बाइकों में आग लगी हुई थी। परिवार के लोगों को उठाया और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। गुरुवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और दो लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
13 Mar 2026 04:53 pm
Published on:
13 Mar 2026 04:53 pm