सागर

एमपी में लव मैरिज के तीन साल बाद शादी के जोड़े में पति-पत्नी ने की खुदकुशी

MP News: परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था, डॉक्टर्स ने बताया महिला डेढ़ महीने की गर्भवती थी।

2 min read
Apr 02, 2026
couple suicide after 3 year of love marriage wedding clothes pregnant wife (DEMO PIC)

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला में एक घर में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने शादी के जोड़े पहने हुए थे और तीन साल पहले लव मैरिज की थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं परिजनों ने बताया है कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था और न ही कभी झगड़ा होता था, ऐसे में जोड़े ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

एमपी में नहलाते वक्त सांप ने सर्पमित्र को डंसा, खुद अस्पताल पहुंचा लेकिन नहीं बची जान

तीन साल पहले की थी लव मैरिज

रहली थाना इलाके के चांदपुर के मुठिया टोला में रहने वाले 22 वर्षीय राजेन्द्र पटेल व उसकी पत्नी काजल पटेल 21 वर्षीय ने घर में एक ही रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। राजेन्द्र और काजल ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से वो खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ रह रहे थे। राजेन्द्र की मां का पहले ही देहांत हो चुका है और परिवार में पिता व एक छोटा भाई है। सभी खेत में बने मकान में रहते थे। मकान के दो हिस्से हैं एक में राजेन्द्र और काजल व दूसरे में पिता व छोटा भाई रहते हैं।

शादी के जोड़े में सुसाइड

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। खुदकुशी करने से पहले पति राजेन्द्र व पत्नी काजल ने अपने-अपने शादी के जोड़े पहने थे। पत्नी काजल ने शादी का जोड़ा (साड़ी) पहन रखी थी, वहीं राजेंद्र ने शादी वाला सूट। पोस्टमॉर्टम करने वाली रहली अस्पताल की डॉक्टर अनामिका विश्वास ने बताया कि काजल गर्भवती थी। उसके पेट में डेढ़ महीने का भ्रूण था।

खुदकुशी का कारण अज्ञात

परिजनों की मानें तो राजेन्द्र और काजल में कोई विवाद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य हंसी-खुशी से घर में रहते थे। राजेन्द्र के पास कुछ कृषि भूमि थी और वो मेहनत-मजदूरी भी करता था। राजेन्द्र और काजल के खुदकुशी करने से परिवार व गांव में मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दंपति के अंतिम संस्कार के बाद मायके व ससुराल पक्ष दोनों के बयान लिए जाएंगे। अभी बताया गया है कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें

बहू ने ससुर के संवेदनशील अंग पर मारी लात, अस्पताल में मौत

Published on:
02 Apr 2026 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर