सागर

महिला और चार बेटियों की एक साथ जली चिताएं, मुखाग्नि देने भी नहीं आया पति

mp news: एक चिता पर मां व दूसरी चिता पर चारों मासूम बेटियों को दी गई अंतिम विदाई, हर किसी की आंख हुई नम।

2 min read
Mar 14, 2026
Funeral of woman and her four daughters husband not came light pyres

mp news: मध्यप्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक मां ने अपनी चार निर्दोष मासूम बेटियों को कुएं में फेंका और फिर खुद पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इस हृदय विदारक घटना के बाद पुलिस ने पांचों के शवों का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद रात में ही करीब 8.30 बजे मां व चारों बेटियों का अंतिम संस्कार किया लेकिन अंतिम संस्कार के लिए भी महिला का पति नहीं आया।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेता और पूर्व विधायक का निधन, शोक की लहर

श्मशान घाट में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें हुईं नम

यहां श्मशान घाट में दो चिताओं की लपटों में पांचों पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। एक चिता पर 28 वर्षीय महिला सविता लोधी तो दूसरी पर उसकी चार मासूम बेटियां अंशिका 7 वर्ष, रक्षा 5 वर्ष, दीक्षा 3 वर्ष और पांच माह की मनीषा थीं। यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति गम के सागर में डूबा हुआ था। जब मुखाग्नि दी गई, तो चारों ओर सन्नाटा छा गया। गांववाले, परिजन और मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। छोटी-छोटी बच्चियों की चिता से उठती लपटें और मां की चिता का वह दृश्य देखकर हर कोई रो पड़ा।

मुखाग्नि देने भी नहीं आया पति चंद्रभान

इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद भी मृतका का पति और चारों मासूम बेटियों का पिता चंद्रभान लोधी अंतिम क्षणों में भी मौजूद नहीं रहा। गांववालों के अनुसार, चंद्रभान पिछले 11 महीनों से घर नहीं लौटा है। वह न तो नियमित संपर्क में रहता था और न ही घर का कोई स्थायी फोन नंबर रखता था। जरूरत पड़ने पर वह खुद फोन कर लेता था, लेकिन इस बार इतनी बड़ी त्रासदी होने के बावजूद उसे किसी तरह की सूचना नहीं मिल पाई। पुलिस इस दुखद घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया। क्या पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी, पति की अनुपस्थिति या कोई अन्य वजह इसके पीछे थी यह जांच के दायरे में है।

ये भी पढ़ें

मां ने हाथों से समेटे बच्ची के टुकड़े, परिवार ने सड़क से धोया खून

Published on:
14 Mar 2026 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर