सागर

अस्पताल जा रही नर्स की गोली मारकर हत्या, सामने आया आरोपी का नाम

mp news: गोली लगने से नर्स की मौके पर ही मौत, वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

3 min read
Feb 04, 2026
nurse shot dead outside hospital

mp news: मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक सिविल अस्पतल की नर्स की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्या के अगले दिन गुरुवार को अज्ञात हमलावर का नाम सामने आया है। जान लें कि, घटना जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात 8.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने ड्यूटी पर जा रही 25 वर्षीय नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, आरोपी द्वारा नर्स पर तीन फायर किए गए, जिसमें सो दो गोलियां उसकी पीठ पर लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

अब इस मामले ने गुरुवार नया मोड़ ले लिया है। स्थानीय लोगों और परिजन ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि, जबलपुर जिले के पाटन मुड़िया गांव में रहने वाले सुशील नामक युवक पिछले कई महीनों से दीपशिखा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। वो इससे इंकार कर चुकी थी। उसने दो बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। एक पाटन थाने में और दूसरी बार शाहगढ़ थाने में, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिजन ने पुलिस कार्यप्रणाली पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि, अगर रहते पुलिस एक्शन लेती तो इस हत्याकांड को टाला जा सकता था।

ये भी पढ़ें

प्रेमी का कॉलर पकड़कर खींचते हुए एएसपी के केबिन में पहुंची युवती

परिजन, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम

दीपशिखा की हत्या के अगले दिन गुरुवार को उसके परिजन, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने सड़क पर आकर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर पूरी तरह से मार्ग बंद कर दिया।

गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे अस्पताल स्टाफ ने कहा कि, जिस जगह दीपशिखा की हत्या की गई, उससे महज 150 मीटर की दूरी पर ही थाना मौजूद है। फायरिंग की आवाज तक थाने पहुंची होगी, फिर भी पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में 20-25 मिनट लग गए। बताया जा रहा है कि, युवती की हत्या 08.05 बजे हुई, जबकि कई बार सूचित करने के बाद भी पुलिस 8:30 बजे मौके पर पहुंची। इससे आरोपी को फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल, पुलिस आरोपी को जल्द ही दबोचने का दावा कर रही है।

नर्स की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारा जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रहता था। नर्स दीपशिखा भी इसी क्षेत्र में बीते करीब दो साल से रह रही थी। लड़का और युवती दोनों एक दूसरे से परिचित थे। जानकारी है कि, गोली चलाने वाला आरोपी युवक नर्स पर शादी को लेकर दबाव डाल रहा था। युवती ने उसकी बात मानने से इंकार किया होगा। माना जा रहा है कि इसी के चलते युवक ने वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने तीन गोलियां चलाईं हैं जिनमें से एक नर्स दीपशिखा की पीठ में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल के बाहर निकलते ही मारी गोली

घटना के समय नर्स ड्यूटी पर थीं। अस्पताल परिसर के बाहर जैसे ही वह पहुंचीं, तभी हमलावर ने फायरिंग कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं जिनमें से एक गोली सीधे नर्स की पीठ में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां चलते ही आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी, सागर एएसपी डॉ. संजीव उइके घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में मंदिर में मूर्ति के पीछे युवक-युवती की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल
Updated on:
05 Feb 2026 02:07 pm
Published on:
04 Feb 2026 10:26 pm
Also Read
View All