सागर

एमपी में कलेक्टर की दशहरा शुभकामनाओं पर मचा बवाल, बाद में सुधारा

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिला कलेक्टर की पोस्ट पर बवाल मच गया है।

2 min read
Oct 04, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सागर कलेक्टर संदीप जीआर की दशहरा शुभकमानाओं को लेकर बवाल मच गया। कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि एमपी में व्याप्त अव्यवस्था के आधार पर अब कलेक्टर सत्य पर असत्य की जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, बाद में पोस्ट को सुधार लिया गया।

दरअसल, सागर कलेक्टर की फेसबुक पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने लिखा कि सत्य पर असत्य पर की विजय के पर्व पर आप सबको बहुत शुभकामनाएं और बधाई। व्यवस्था के रूप में क्या उनके मुंह से सत्य निकल गया है या एमपी की यह गति हो चुकी है कि सत्य पर असत्य की विजय के त्योहार मनाए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने पहले की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया।

क्या था सागर कलेक्टर आफिस पोस्ट

पोस्ट में लिखा था कि कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने जिलेवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सत्य पर असत्य की विजय, धर्म व न्याय की स्थापना तथा सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं साथ ही उन्होंने जिले की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। हालांकि, बाद में पोस्ट में सुधार करते हुए असत्य पर सत्य कर दिया गया।

पोस्ट में त्रुटि सुधारी
Published on:
04 Oct 2025 02:38 pm
Also Read
View All