सागर

MP के शिक्षक इंसानियत की मिसाल, दिवंगत साथियों के 7 परिवारों को अब तक 2.16 करोड़ की आर्थिक मदद

MP Teachers Unique Campaign: एमपी के शिक्षक संघ की अनोखी पहल, साथी के निधन के बाद बने परिवारों का सहारा, 6 महीने में 7 परिवारों की कर दी आर्थिक मदद, अब शादी और रिटायरमेंट को लेकर भी बना रहे योजनाएं

2 min read
Jun 08, 2026
MP Teachers news
MP Teachers news: एमपी के शिक्षकों की अनोखी पहल से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद। (photo:patrika)

MP Teachers Unique Initiative: बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर देश का भविष्य गढ़ने वाले एमपी के शिक्षकों ने अनूठी पहल की है। दिवंगत शिक्षकों के परिजनों की मदद के लिए प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS) ने कदम बढ़ाए हैं। प्रांतीय महासचिव मुकेश नेमा ने बताया, 4 मार्च 2025 को उन्होंने मदद के रूप में इंसानियत की इस दुनिया की शुरुआत की थी। नवंबर 2025 में सागर संभाग के दमोह के शिक्षक दिलीप सिंह लोधी का निधन हुआ तो, प्रदेश के 40 हजार शिक्षकों से 100-100 रुपए जुटाकर 40 लाख रुपए जमा किए। जमा की गई यह राशि लोधी के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में दे दी गई। इस तहर 6 महीने में ऐसे 7 शिक्षकों के परिजनों को PMUMS ने 2.16 करोड़ रुपए की मदद कर दी है।

ऑनलाइन ट्रांसफर होती है सहायता राशि

संघ के सह-संस्थापक बृजेश असाटी ने बताया, कर्मचारी कल्याण कोष में प्रदेश के 1.12 लाख शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन पंजीकृत शिक्षकों में से किसी सदस्य के निधन के बाद संगठन की ओर से बेसहारा हुए परिवार को आर्थिक रूप से मदद देता (MP Teachers) है। आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली यह राशि परिवार को ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती है।

कन्यादान और सेवानिवृत्ति के लिए भी बना रहे योजना

इस अनूठे अभियान के बाद अब शिक्षक संघ इन शिक्षकों (MP Teachers) के लिए सरकारी योजनाओं की तरह ही कन्यादान और सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों को मदद देने की खास योजना की भी तैयारी कर रहा है। इसके लिए भी संघ 2 लाख शिक्षकों के रजिट्रेशन दिसंबर तक पूरे करेगा।

बेटियों की शादी के लिए 21-21 तो रिटायरमेंट पर 10-10 रुपए का सहयोग

संघ ने तय किया है कि बेटियों की शादी के लिए वह 2 लाख शिक्षकों से 21-21 रुपए की राशि लेकर जमा करेगा। इस तरह वह कन्यादान के लिए 42 लाख रुपए की मदद कर सकेगा। वहीं रिटायरमेंट प्लान भी लाया जा रहा है। इसके तहत एक शिक्षक के रिटायरमेंट पर 10-10 रुपए का सहयोग लिया जाएगा। जो 2 लाख शिक्षकों (MP Teachers) की हिस्सेदारी के साथ ही 20 लाख रुपए की राशि जमा की जाएगी। वह शिक्षक को दे दी जाएगी।

इन परिवारों को मिली मदद

फिलहाल शिक्षक संघ ने एमपी के उन शिक्षक (MP Teachers) परिवारों की मदद का अभियान शुरू किया है, जो दिवंगत हो चुके हैं। संघ की ओर से अब तक इन परिवारों को आर्थिक सहारा दिया गया है-

1- 40 लाख: दिलीप सिंह लोधी, दमोह

2- 35.05 लाख: किशुन प्रसाद लड़िया, दमोह

3- 28.15 लाख: रेवाराम अलोने, धार

4- 24.75 लाख: महेंद्र मुवेल, धार

5- 26.13 लाख: ब्रजेश श्रीवास्तव, नरसिंहपुर

6- 38 लाख: राकेश अहिरवार, दतिया

7- 25.92 लाख: राजकुमार सिरोंतिया के परिजन को

Published on:
08 Jun 2026 01:07 pm