सागर

अब हीट वेव करेगी परेशान, 40 डिग्री पर पहुंचा पारा

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
less than 1 minute read
Apr 06, 2025
sagar
sagar

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार की सुबह से ही तीखे धूप ने अपने तेवर दिखाए। आने वाले दिनों में हीट वेव परेशान कर सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी तक दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव रहा। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहे। यह सिस्टम शनिवार को कमजोर हो गया। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ेगा, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 3 से 4 दिन तक दिन का तापमान बढ़ सकता है। वहीं, 7-8 अप्रेल को हीट वेव, यानी गर्म हवा चलने का अनुमान है। सागर संभाग के जिलों में भी हीट वेव का असर रहेगा।

ये बरतें सावधानी

शरीर को उचित ताजगी और पोषण से भरपूर रखने के लिए प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
पेय पदार्थ जैसे नारियल पानी, ताजा रस, ठंडा दूध, नीबू पानी, आम पना का सेवन करते रहें।
ठंडी जगहों का उपयोग करें। अपने आसपास के तापमान को कम करने के लिए खुली और ठंडी जगहों का उपयोग करें। ठंडे पानी से नहाएं।
ढीले और सूती कपड़े का उपयोग करें।
धूप में बाहर निकलते समय टोपी, ग्लब्स व चश्मा आदि का उपयोग करें।

Updated on:
06 Apr 2025 05:11 pm
Published on:
06 Apr 2025 05:11 pm