सागर

चलती कार से अचानक उठने लगा धुएं के गुबार, इस तरह बची सवारों की जान

शहर के गोपाल गंज थाने के नजदीक कार में आग लगने की आशंका को देखते हुए लोग जमा हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2022, 9:54 PM IST
News
चलती कार से अचानक उठने लगा धुएं के गुबार, इस तरह बची सवारों की जान

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले के तहसीली क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पर दौड़ती एक कार से अचानक धुएं का गुबार उठने से हड़कंप मच गया। शहर के गोपाल गंज थाने के नजदीक कार में आग लगने की आशंका को देखते हुए लोग जमा हो गए और पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

इस दौरान कार में धमाके की आशंका को देखते हुए कुछ समय तक तहसीली मार्ग से आवागमन भी रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1.30 बजे गोपालगंज थाने के पास से गुजर रही कार से अचानक धुआं निकलने लगा और वह रुक गई। कार में सवार लोग नीचे उतरे तब तक साइलेंसर से उठते धुएं के गुबार देख लोगों में खलबली मच गई।


इस तरह बंद हुई कार, धुआं उठना भी थमा

कार में आग लगने की आशंका को देखते हुए थाने से पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे और सड़क से आवागमन रोक दिया गया। खबर लगने पर डायल-100 वाहन लेकर पायलेट बसंत तिवारी, शाहिद मिर्जा और अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। कार में बैटरी से स्पार्किंग की आशंका को देखते हुए डायल-100 पायलेट ने तार अलग किए, जिससे कार बंद हो गई और कुछ ही देर में उससे धुआं निकलना भी थम गया। इस दौरान काफी देर तक आसपास के लोगों में दहशत बनी रही।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video

Updated on:
1 Jan 2022, 9:54 PM IST
Published on: