28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी नंबर की बाइक पर एक साथ घूम रहे थे विक्की कौशल और सारा अली खान, बढ़ी मुश्किलें

फिल्म लुकाछुपी-2 की शुटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान जिस बाइक पर सवार होकर घूम रहे थे उसका नंबर फर्जी निकला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Jan 2022, 8:45 PM IST

News

फर्जी नंबर की बाइक पर एक साथ घूम रहे थे विक्की कौशल और सारा अली खान, बढ़ी मुश्किलें

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में चल रही फिल्म लुकाछुपी-2 की शुटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान जिस बाइक पर सवार होकर घूम रहे थे उसका नंबर फर्जी निकला। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब गाड़ी नंबर के असल मालिक ने इसकी शिकायत थाने में की। बता दें कि, फर्जी नंबर वाली इस बाइक का इस्तेमाल फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल की बाइक के रूप में किया गया है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों से लेकर आरटीओ तक का यही कहना है कि, फिल्म निर्माताओं द्वारा ये गैर-कानूनी काम किया गया है। विस्तार से जांच होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


आपको बता दें कि, इन दिनों फिल्म लुका-छुपी 2 की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों संबंधित क्रू मेंबर्स के साथ इंदौर में शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों विक्की और सारा का बाइक पर शहर की सड़कों पर घूमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा था। वीडियो एरोड्रम इलाके में रहने वाले जय सिंह यादव ने भी देखा, जब उनकी नजर गाड़ी की नंबर प्लेट पर पड़ी तो वो हैरान रह गए। क्योंकि, उनकी स्कूटी का नंबर उस बाइक पर लगा था, जिसे विक्की चला रहे थे।


मामले की शिकायत जय सिंह ने पुलिस को दी। इस संबंध में जय सिंह के बेटे रवि यादव ने बताया कि, MP-09-UL-4872 उनकी स्कूटर का नंबर है। ये गाड़ी उन्होंने एरोड्रम स्थित शोरूम से 25 मई 2018 को खरीदी थी। उन्होंने बताया कि, 'फिल्म वालों ने कैसे मेरी स्कूटर का नंबर बाइक पर लगाया। उस गाड़ी से कुछ घटना-दुर्घटना हो गई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। गाड़ी का नंबर एक होने पर फंसूंगा तो मैं ही।'

यह भी पढ़ें- चलती लग्जरी बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में हड़कंप


फिल्म निर्माताओं ने गलत किया- आरटीओ

शिकायत सामने आने के बाद जब ये स्पष्ट हो गया कि, जिस नंबर की बाइक विक्की कौशल द्वारा चलाई गई, उस नंबर का असल मालिक कोई और है। इसपर इंदौर आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने भी इसे गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि, फिल्म निर्माता द्वारा यह गलत काम किया गया है। किसी भी वाहन का नंबर कोई अन्य व्यक्ति चाहकर भी इस्तेमाल नहीं कर सकता, चाहे इसपर वाहन स्वामी की ही सहमति क्यों न हो। उन्होंने कहा कि, इस मामले की विस्तार से जांच करने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video