सागर

पु़लिस ने अवैध शराब परिवहन करते वाहन पकड़ा, 12 पेटी शराब जब्त

Mar 10, 2026
Feature image

गौरझामर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और वाहन जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरखेड़ा रोड एमपी नगर कॉलोनी के पास एक वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। जानकारी के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार को रोककर जांच की। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुनील पुत्र बद्री प्रसाद लोधी 32 वर्ष निवासी बीजासेन मोहल्ला गौरझामर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 12 पेटी देशी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Updated on:
10 Mar 2026 04:50 pm
Published on:
10 Mar 2026 04:50 pm