सागर

खुद को आर्मी अफसर बताकर तलाकशुदा महिला को शादी के लिए सागर बुलाया, मंगलसूत्र पहनाकर बलात्कार किया

शहर के अधेड़ व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ निवासी तलाकशुदा महिला से खुद को आर्मी ऑफिसर बता शादी के लिए सागर बुलाया। यहां महिला को मंगलसूत्र पहनाकर होटल में बलात्कार किया। अगले दिन वह काम पर जाने निकला और फिर नहीं लौटा। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Dec 02, 2025
Feature image

शहर के अधेड़ व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ निवासी तलाकशुदा महिला से खुद को आर्मी ऑफिसर बता शादी के लिए सागर बुलाया। यहां महिला को मंगलसूत्र पहनाकर होटल में बलात्कार किया। अगले दिन वह काम पर जाने निकला और फिर नहीं लौटा। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता 38 वर्ष की तलाकशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली पीडि़ता ने बताया कि मकरोनिया निवासी 55 वर्षीय शंभु सुमन पुत्र सरजुन प्रसाद से मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती हुई थी। उसने बताया था कि वह आर्मी आफिसर है और पत्नी की मौत हो गई है। शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला ने स्वीकार कर लिया।

मैट्रिमोनियल ऐप पर एक माह पहले दोनों की दोस्ती

एक माह पहले दोनों की प्रोफाइल मैच हुई थी। बातों बाताें में दाेनों एक दूसरे से शादी करने तैयार हो गए। पीडि़ता वर्ष 2022 में पति से तलाक ले चुकी है। वह सिलाई का काम करके परिवार चलाती है। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर सागर बुलाया।

शादी करने छत्तीसगढ़ से सागर आई महिला

आरोपी ने बताया कि पत्नी की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। वह दोबारा शादी करना चाहता है। उसने महिला से वादा किया कि आर्य समाज मंदिर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी कर लेंगे। जिसके बाद वह किराए की कार से सागर आई।

मंदिर में पहनाया मंगलसूत्र सुबह होते ही फरार, बात बंद

15 नवंबर को महिला अपनी मां, 19 वर्षीय बेटी और बेटी की सहेली के साथ किराए की कार से कोरबा से सागर पहुंची। रात करीब 10.30 बजे आरोपी मकरोनिया चौराहे पर मिला और सभी के ठहरने को सिविल लाइन स्थित होटल में दो कमरे बुक करवाए। रात में ही आरोपी सभी को पास के मंदिर ले गया, जहां उसने महिला को मंगलसूत्र पहनाया। फिर रात को जरूरी बात के बहाने उसे बुलाकर बलात्कार किया।

आर्मी की इमरजेंसी ड्यूटी के नाम पर हो गया फरार

अगली सुबह आरोपी ने आर्मी की इमरजेंसी ड्यूटी पर जाने का बहाना बनाया। वहां से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ में शादी करने का भरोसा दिलाया। इस तरह झांसा देकर सभी को वापस कोरबा भेज दिया। कुछ दिन फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद आरोपी ने कॉल उठाना बंद कर दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया।

महिला फिर सागर आई तो तो सामने आया सच

अचानक बातचीत बंद करने देने से शंभू पर शक हुआ तो महिला दोबारा अपनी बेटी और सहेली के साथ सागर आई। स्थानीय लोगों से पता चला कि शंभू सुमन शादीशुदा है, उसकी पत्नी और बच्चे जिंदा हैं। उसने झूठ बोला था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाए।

Updated on:
02 Dec 2025 05:05 pm
Published on:
02 Dec 2025 05:05 pm