28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

sagar news: सार्थक एप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही मिलेगा वेतन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Sarthak App: शासकीय कर्मचारियों के लिए सार्थक एप से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है, अब इसी के आधार पर वेतन मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Astha Awasthi

Jul 28, 2026

Sarthak App: सार्थक एप का कड़ाई से पालन (Photo Source - Patrika)

Sarthak App: सार्थक एप का कड़ाई से पालन (Photo Source - Patrika)

sagar news:एमपी के सागर जिले में शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सार्थक एप शुरू हो गया है। अब सार्थक एप या शासन की ओर से अधिकृत अन्य उपस्थिति एप पर दर्ज उपस्थिति ही कर्मचारियों के मासिक वेतन का आधार होगी। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सभी विभाग प्रमुखों, जिला अधिकारियों व एसडीएम को अपने-अपने कार्यालयों में सार्थक एप का कड़ाई से संचालन कराने के निर्देश दिए।

समितियों को नोटिस जारी करें

वहीं दूसरी ओर कलेक्टर ने मूंग उपार्जन के बाद किसानों को समय पर भुगतान न होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष भुगतान तत्काल पूर्ण करें और आगामी समय-सीमा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने वाली समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रबी उपार्जन के लंबित भुगतान को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

एसडीएम करें न्यायालयीन कार्यों का निरीक्षण

जिले के सभी अनुभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्राधिकार की तहसीलदार व नायब तहसीलदार अदालतों का नियमित निरीक्षण करें और ऑनलाइन व ऑफलाइन डेटा का शत-प्रतिशत मिलान सुनिश्चित करें। प्रतिलिपि शाखा में आवेदनों के निराकरण और लंबित मामलों को समाप्त करने के लिए पटवारियों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री समेत अन्य उपस्थित रहे।

शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट अनिवार्य

सड़क सुरक्षा के प्रति कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों के लिए विधिवत आदेश जारी करें, जिसके तहत कार्यालय में दोपहिया वाहन से आने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य किया जाए। यह आदेश जल्द जारी करें।