Gutkha addiction: मध्य प्रदेश के सागर में एक गर्भवती महिला को गुटखा खाने की ऐसी लत लगी कि, जब घर वालों ने उसे गुटखा नहीं दिया, तो उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।
Gutkha addiction: मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीना के एक गांव में गर्भवती ने महिला ने आत्महत्या करने लिए महावर पी लिया। हैरान करने वाली बात ये है कि, महिला ने यह जानलेवा कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके घरवालों ने उसे गुटखा खाने नहीं दिया था। महिला का हालत फिलहाल नाजुक है, जहां बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
दरअसल, बीना थाना क्षेत्र के बसाहरी गांव की रहने वाली 18 साल की हेमा आदिवासी को गुटखा खाने की बुरी लत थी। हेमा गर्भवती थी जिसके कारण उसेक पति राहुल आदिवासी और ससुराल के अन्य लोगों ने उसे गुटखा देना बंद कर दिया। कुछ दिन हेमा ठीक रही, लेकिन फिर उसकी गुटखा लत ने आक्रामक बना दिया। गुटखा न मिलने की वजह से गुस्सा हो गई और शनिवार शाम 5 बजे महावर पीकर जान देने की कोशिश की। उस समय हेमा घर पर अकेली थी।
जब ससुराल वाले घर लौटे, तो उन्होंने हेमा को फर्श पर बेहोश पाया। वे उसे पहले सिविल अस्पताल लेकर, जहां उसका प्राथमिक इलाज कियागया। लेकिन हेमा की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने बताया है कि अभी हेमा की हालत नाजुक है।