
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस यानी ईद मिलादुन्नबी को मुस्लिम समाज ने पूरे हर्षोल्लास और शांति सौहार्द पूर्वक मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने नमाज जुमा बाद बुरहानी चौक सदर बाजार से जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग नवी-नवी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस कबूला पुल, भगवानगंज तिराहा,राधा तिराहा,कटरा जामा मस्जिद से होकर पुन: सदर बाजार में पहुंचा। जहां जुलूस के बाद देश में अमन, चैन, शांति की दुआ हुई। इसके बाद तर्बरूख (प्रसादी ) का वितरण किया गया। जुलूस के भगवान गंज पहुंचने पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों को फूल माला पहनाकर और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारक बाद दी गई। बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया साथ ही। जुलूस का कटरा जामा मस्जिद के पास युवा समाज सेवी अकबर राइन, सद्दाम राइन आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी अजीम खान, अशरफ खान, एजाज हुसैन राईन, शेख असलम, वसीम अकरम राईन, समीर मकरानी, रुस्तम मकरानी, मु. फीस खान, अकबर राइन, सद्दाम राइन, आसिफ खान, शमीम खान, अजीम मकरानी, सलमान खान, अर्श खान, वीरेंद्र चौधरी, संदीप चौधरी, सत्यम सिंह,रितेश रोहित,उमेश ठेकेदार,सौरभ चौधरी,फारुख भाई, मोनू बाबा,सगीर ठेकेदार, सद्दाम राजा, नदीम मकरानी, अवरार मकरानी, दानिश मकरानी, शहीद मकरानी, साकिव मकरानी, समीर खान व साबिर मास्टर आदि मौजूद थे।