सागर

अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में सागर के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 27 स्वर्ण पदक जीते

कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित 16 वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, 6 वीं कूडो फेडरेशन कप एवं 17 वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश कूडो टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 301 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इनमें 120 स्वर्ण, 83 रजत व 98 कांस्य पदक शामिल हैं।
2 min read
Nov 08, 2025
Feature image

कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित 16 वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, 6 वीं कूडो फेडरेशन कप एवं 17 वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश कूडो टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 301 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इनमें 120 स्वर्ण, 83 रजत व 98 कांस्य पदक शामिल हैं। सागर के खिलाड़ियों ने भी 27 स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल इंडोर स्टेडियम सूरत (गुजरात) में किया गया। मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन की ओर से कुल 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें सागर जिले के 34 खिलाड़ी शामिल थे।

इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन

मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. मोहम्मद ऐजाज खान के नेतृत्व व मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी प्राप्त की। सागर से दीपांशा सिंह, जेनुअल आब्दीन राइन, आकाश दुबे, मोहम्मद सोहेल खान, शैलेंद्र सिंह कुर्मी, मोहम्मद अरमान खान, युवराज पवार, कृष्णा भाटिया, आर्यन सिंह, कृष, उत्कर्ष पटेल, अरकाम खान, जैद खान, अंश सिंह, देवांश पटेरिया, दिवी जैन, श्रद्धा साहू, विधि सिंह राजपूत, वैशाली झा, दीक्षा सेन, वैष्णवी सिंह, प्रियंका इक्का, श्रेया गुप्ता, अवीथा श्रीवी आर, मेघा भोजक, पावनी सिंह, अभिषेक राठौर, इशिका मिश्रा, मन्नत शाह, आकाश गुप्ता, मोहम्मद ईशान खान, अपूर्व सेन, शिव देश ठाकुर व अक्षय विश्वकर्मा ने भाग लिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में सागर का प्रदर्शन

16 वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता


मध्य प्रदेश ने जीते — 40 स्वर्ण, 24 रजत, 23 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान — 10 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक।
6 वीं कूडो फेडरेशन कप
मध्य प्रदेश ने जीते — 39 स्वर्ण, 33 रजत, 32 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान — 8 स्वर्ण, 6 रजत, 7 कांस्य पदक।
17 वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता
मध्य प्रदेश ने जीते — 41 स्वर्ण, 26 रजत, 43 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान — 9 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य पदक।

17 बार गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड बना चुके विस्पी

खराड़ी ने बढ़ाया सागर के बच्चों का हौसला

स्टील मैन ऑफ इंडिया के नाम से विश्व प्रसिद्ध देश के दिग्गज खिलाड़ी विस्पी खराड़ी ने सागर के बच्चों का सूरत में हौसला बढ़ाया। खराड़ी 17 बार गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने सागर के मोहम्मद अरमान खान समेत अन्य खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

Updated on:
08 Nov 2025 04:58 pm
Published on:
08 Nov 2025 04:58 pm