29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bina news: रेलवे ने लॉन्च किए 3 नए ऐप, रेल कर्मचारियों को मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट

Indian Railways employee: रेलवे ने ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए ई-टीएसआर, आरबीएमएस और डीओएसटी मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं।
2 min read
Google source verification

सागर

image

Astha Awasthi

Jul 29, 2026

Indian Railways employee: मोबाइल पर पहले से मिलेगा अलर्ट (Photo Source - Patrika)

Indian Railways employee: मोबाइल पर पहले से मिलेगा अलर्ट (Photo Source - Patrika)

Indian Railways: रेलवे ट्रैक पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को भारतीय रेलवे बड़ी सुविधा देने जा रहा है। कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने और कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने तीन नए मोबाइल ऐप ई-टीएसआर, आरबीएमएस और डीओएसटी लांच किए हैं। इन ऐप के माध्यम से कर्मचारियों को ट्रेन आने की पूर्व सूचना, डिजिटल रिकॉर्ड, पेपरलेस ब्लॉक प्रक्रिया और आपातकालीन सहायता जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

मोबाइल पर पहले से मिलेगा अलर्ट

डीओएसटी ऐप का सबसे बड़ा उद्देश्य ट्रैक पर कार्यरत कर्मचारियों को ट्रेन आने से पहले मोबाइल पर अलर्ट देना है। इससे कर्मचारी समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकेंगे और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। ऐप वॉयस और वाइब्रेशन से भी अलर्ट देने में सक्षम है। वहीं डीओएसटी ऐप जीपीएस तकनीक के माध्यम से कर्मचारी की लोकेशन ट्रैक करेगा। आपातकाल में कर्मचारी एसओएस बटन दबाकर तत्काल सहायता के लिए संदेश भेज सकेगा। वहीं ई-टीएसआर ऐप से पारंपरिक स सिग्नल रजिस्टर को डिजिटल स्वरूप दिया गया है। इससे रिकॉर्ड सुरक्षित ज रहेगा और कागजी प्रक्रिया कम होगी।

कर्मचारी और रेलवे दोनों को होगा लाभ

इन तीनों ऐप के उपयोग से कर्मचारियों की सुरक्षा मजबूत होगी, कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी, समय की बचत होगी, कागज की खपत कम होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा व रेलवे संचालन पहले से अधिक सुरक्षित बन सकेगा। पहले की अपेक्षा अभ कर्मचारियों को काम करने में भी आसानी होगी।

क्या होता है ई-टीएसआर ऐप

जानकारी के लिए बता दें कि ई-टीएसआर ऐप (इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन सिग्नल रजिस्टर) भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किया गया एक डिजिटल एप्लिकेशन है। यह स्टेशनों पर रखे जाने वाले पारंपरिक कागजी ट्रेन सिग्नल रजिस्टर को एक सुरक्षित और डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक रजिस्टर से बदलता है, जिससे ट्रेन संचालन अधिक स्मार्ट और कागज रहित होता है।

ये हैं इस ऐप की विशेषताएं

-यह ऐप डेटा लॉगर इनपुट की मदद से ट्रेनों की आवाजाही और समय (टाइमस्टैम्प) को अपने आप रिकॉर्ड करता है।
-इससे स्टेशनों पर मैनुअल कागजी कार्रवाई और रजिस्टर रखने की जरूरत खत्म होती है।
-डेटा अपने आप दर्ज होने से गलतियों की गुंजाइश कम होती है और स्टेशन मास्टर का काम आसान होता है।
-यह रेलवे ब्लॉक प्रबंधन प्रणाली (RBMS) के साथ मिलकर काम करता है।