सागर

स्कूल बस में नहीं मिला इमरजेंसी गेट, पांच हजार का लगाया जुर्माना, आरटीओ की टीम ने 27 बसों की जांच की

Dec 16, 2025
Feature image

पूर्व में जब्त बस का नहीं था परमिट व फिटनेस, 40 हजार वसूले

सागर. सोमवार को आरटीओ की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों की चैकिंग अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र में 25 स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान एक स्कूल बस में आपातकालीन गेट नहीं मिला। टीम ने बस संचालक को इमरजेंसी गेट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही 5 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका। इसके साथ ही पूर्व में परमिट व फिटनेस न होने के कारण एक स्कूल बस को जब्त किया गया था, जिस पर सोमवार को ही 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कुल दो वाहनों से 45 हजार रुपए की जुर्माना वसूली की गई। आरटीओ मनोज कुमार तेहनगुरिया ने बताया कि यात्री व स्कूल बसों के संचालन में बस ऑपरेटर्स बिलकुल भी लापरवाही न करें। टीम को निर्देशित किया गया है कि वे औचक तरीके से वाहन चैकिंग अभियान चलाते रहें, ताकि विसंगतियों पर लगाम लग सके।

Updated on:
16 Dec 2025 10:41 pm
Published on:
16 Dec 2025 10:41 pm