shocking incident: मध्य प्रदेश के बीना में 2 महीने बाद 16 साल नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का पर्दाफाश हुआ। पीड़िता ने बताया कि फरवरी में उनके गांव में आए एक कथावाचक और उसके मित्र तबलावादक ने उसके साथ लगातार 2 महीने तक गैंगरेप किया।
shocking incident: बीना के मालथौन थाना के अंतर्गत एक किशोरी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरतार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानांतर्गत एक गांव में फरवरी 2025 में कथा का आयोजन हुआ था। कथा करने आए एक युवक और ढोलक बजाने वाले उसके साथी ने कथा सुनने आई एक किशोरी से बात करना शुरू थी। इसके बाद किशोरी की बहन को ढोलक बजाने वाले युवक की सोशल मीडिया आइडी दी थी, जिसपर कथा करने आया युवक बात करता था।
इसके बाद 13 फरवरी को दोनों रात में मोटर साइकिल से किशोरी के घर के पास पहुंचे और फोन लगाकर मां के जेवर लेकर आने के लिए कहा, जिससे वह दो जोड़ी पायल लेकर उनके पास पहुंची थी, जहां से दोनों जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बैठा उसे ओरछा ले गए, जहां एक होटल में दोनों ने रुम लेकर दिनभर रखा और फिर ललितपुर में किसी व्यक्ति के यहां किराए से कमरे लेकर किशोरी को दो माह तक रखा।
इस दौरान दोनों ने कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने का झांसा देते रहे। दो माह बाद किशोरी को वह झांसी के पास भोजला गांव लेकर गए और वहां भी दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी की मांग भरवाकर चूडियां पहना दी थीं, जिससे रहने के लिए कमरा मिल सके। मौका मिलने पर किशोरी ने अपने पिता को फोन लगाकर पूरी घटना बताई, तब पुलिस उसे वहां से निकालकर घर लेकर आई।
थाना मालथौन क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को दोनों बहला फुसलाकर भगा कर ले गए थे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। दोनों को झांसी से गिरतार किया गया।- धनेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी, बरौदिया कलां