सागर

मार्च-2026 में पूरा हो जाएगा हनौता सिंचाई परियोजना के बांध निर्माण का कार्य

खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रश्न के जवाब में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने दी जानकारी सागर. खुरई विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनदायिनी बीना नदी सिंचाई परियोजना के तहत हनौता सिंचाई परियोजना के बांध के निर्माण का कार्य मार्च-2026 में पूर्ण हो जाएगा। इस बांध की यूनिट-2 का निर्माण कार्य भी जून- […]

less than 1 minute read
Aug 08, 2025

खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रश्न के जवाब में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने दी जानकारी

सागर. खुरई विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनदायिनी बीना नदी सिंचाई परियोजना के तहत हनौता सिंचाई परियोजना के बांध के निर्माण का कार्य मार्च-2026 में पूर्ण हो जाएगा। इस बांध की यूनिट-2 का निर्माण कार्य भी जून- 2026 तक पूरा होगा। यह जानकारी मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पूर्व गृहमंत्री सह खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रश्न के जवाब में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दी है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि बंडा सिंचाई उल्दन बांध परियोजना के बांध का निर्माण कार्य दिसंबर-2025 व इसकी यूनिट-2 का निर्माण कार्य दिसंबर-2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि चकरपुर बांध का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विधायक सिंह ने बताया कि हनौता व चकरपुर बांधों का लाभ खुरई विकासखंड के किसानों को मिलेगा, जबकि उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन विकासखंड के किसानों मिलेगा। इन बांधों के पानी का उपयोग जल जीवन मिशन योजना के तहत एकल नल जल योजना के मुख्य स्रोतों के रूप में भी होगा।

Published on:
08 Aug 2025 11:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर