बुंदेलखंड कायस्थ समाज की बैठक परकोटा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुई। बैठक में संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं सदस्यता अभियान की जानकारी रखी गई। इस अवसर पर संरक्षक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बुंदेलखंड कायस्थ समाज का गठन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए किया गया है। इस […]
बुंदेलखंड कायस्थ समाज की बैठक परकोटा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुई। बैठक में संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं सदस्यता अभियान की जानकारी रखी गई। इस अवसर पर संरक्षक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बुंदेलखंड कायस्थ समाज का गठन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए किया गया है। इस संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर उनके सुख-दुख में सहयोग कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। सलाहकार समिति सदस्य उमाशंकर खरे ने आगामी वार्डों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष संदीप वर्मा और उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा की बुंदेलखंड कायस्थ समाज की तरफ समाज के लोगों का समर्पण भाव यह सिद्ध करता है, कि आने वाले समय में संगठन एक विशाल स्वरूप में होगा। अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 23 अप्रेल को कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव दिवस पर वाहन रैली निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां आज से ही शुरू कर दी गई हैं। सचिव चंद्रहास श्रीवास्तव ने कहा कि रैली की तैयारियों के लिए हमारे पास अभी 72 दिनों का समय है। बैठक का संचालन विकास श्रीवास्तव, आभार राजीव श्रीवास्तव ने माना।