सागर

सुबह-शाम कोहरे के आगोश में रहा शहर, दिनभर छाए रहे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बाद फिर मौसम बदलेगा और ठंड का असर बढ़ेगा। आगामी 24 घंटों में जिले के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है।

less than 1 minute read
Jan 13, 2025
sagars

शहर में रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह-शाम शहर कोहरे के आगोश में रहा और दिनभर बादल छाए रहे। धूप-छांव भी आती-जाती रही। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बाद फिर मौसम बदलेगा और ठंड का असर बढ़ेगा। आगामी 24 घंटों में जिले के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है।

ये सिस्टम हुए सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी से 9.4 किमी की ऊंचाई के बीच चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है।
उत्तर मध्य राजस्थान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।
14 जनवरी की रात्रि से अगले पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

Published on:
13 Jan 2025 05:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर