सहारनपुर

शुक्रवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Highlights 13 मार्च शुक्रवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
3 min read
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 13 मार्च 2020 शुक्रवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ? जाननें के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। आज स्वाति नक्षत्र है और दोपहर 2:00 बजे के बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। व्याघात योग बन रहा है। रात 8:30 बजे के बाद हर्षण योग बनेगा चंद्रमा आज तुला राशि में है। बन रहे याेग और चंद्रमा की स्थिरता आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालने वाली है इस बारे में बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।


मेष राशिफल कहता है कि आज समय अच्छा है। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी और कारोबार भी बेहतर होगा। आज व्यापारी और कारोबारियों के लिए लाभ के योग बने हुए हैं।

वृष राशिफल कहता है कि आज का दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। असंतोष के भाव भी आज आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जितना कार्य आप करेंगे उनकी सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल कहता है कि आज समय अच्छा है। बदलाव का समय है भावुक होना सही नहीं है। तर्क के आधार पर निर्णय करने हैं। मेहनत कीजिए मेहनत का सफल आज आपको प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल कहता है कि कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए थोड़ा सा सचेत रहने का समय है। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें

सिंह राशिफल कहता है कि आज का दिन मेहनत का दिन है। भाग्य का साथ मिल रहा है इसके साथ ही आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है भवन और वाहन सुख के योग भी दिखाई दे रहे हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो उत्तम समय है

कन्या राशिफल कहता है कि आज थोड़ी साथ चिंताओं में आप भी रह सकते हैं। चिंताओं से बचने की आवश्यकता है। आपका कानूनी पक्ष भी आज कमजोर है। इसलिए बेवजह के मामलों में उलझने से बचें। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना ठीक नहीं है

तुला राशिफल कहता है कि आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे अच्छे बुरे समाचार प्राप्त होते रहेंगे। ऐसे में आपको ज्यादा खुशी या फिर ज्यादा दुखी होने से बचना है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापारी और कारोबारियों के लिए समय अच्छा है।


वृश्चिक राशिफल कहता है कि आज वृश्चिक राशि वालों को चिंताओं से बचना है। बहस नहीं करनी है। नकारात्मक विचारों से भी आज दूर रहना होगा। आज नकारात्मक विचार आपके कार्यों को प्रभावित कर सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखें अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहें

धनु राशिफल कहता है कि आज का समय उत्तम है। आज जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए बेहतर समय है। मानसिक रूप से आप खुद को सरल महसूस करेंगे। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। बेवजह के कार्यों में उलझने से बचें।


मकर राशिफल कहता है कि आज समय प्रबंधन आपके लिए बेहद आवश्यक है। इधर उधर बैठकर समय बिताना उचित नहीं है। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय सचेत रहें। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं और व्यापारियों व कारोबारियों के लिए भी उत्तम समय है। मित्रों के साथ बिताए गए समय अच्छा रहेगा

कुंभ राशि वालों को आज खुद पर विश्वास करना होगा सच्चाई के साथ आगे बढ़िए परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही है आज पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

मीन राशिफल कहता है कि आज मीन राशि वालों को गुस्से से बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्सा आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण है। धन लाभ होगा

Updated on:
13 Mar 2020 07:13 am
Published on:
13 Mar 2020 07:13 am