सहारनपुर

Saharanpur: घर में खींचकर युवती से दुष्कर्म, एक भाई गिरफ्तार दूसरा फरार

Highlights पीड़िता के पिता ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2020, 8:05 PM IST
nagaur
आरोप लगाने वाली नाबालिग पुलिस को नहीं मिली, एसपी बोले- बदनाम करने का भी हो सकता है पडय़ंत्र

सहारनपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव झबीरण में दलित युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपों के अनुसार दो सगे भाइयों ने युवती को रात के अंधेरे में अपने घर में खींच लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दे डाला। crime. crime against women

इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को पूरी कहानी बताई। बेटी की आपबीती सुनकर पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताते हुए आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर झबीरण के ही रहने वाले दो सगे भाइयों प्रदुमन व बिल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने प्रद्युमन को गिरफ्तार भी कर लिया है। crime against crime

घटना के बाद पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता ने जो तहरीर दी है उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह रात के समय शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान प्रदुमन और उसके भाई बिल्लू ने उसे गली से अपने घर में खींच लिया और जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Published on: