यह घटना बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव झबीरण के साथ-साथ आस-पास के गांव में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि, अभी तक कोरोना वायरस का डर चल रहा था और अब ग्लेंडर वायरस भी सामने आ गया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला है। वायरस पूरी तरह से खत्म हो गया है क्योंकि घोड़ी को मारकर दफना दिया गया है।