मेरठ। बुलंदशहर के बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की हत्या के सीबीसीआईडी टीम के खुलासे को उनके बड़े बेटे ने नकार दिया है। उसने सीबीसीआईडी के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उसने दावा किया है कि यह केस सीबीसीआईडी ने उसके चाचा के दबाव में आकर खोला है। हाजी अलीम के बेटे दानिश अली का आरोप है कि उनके चाचा यूनुस ने सीबीसीआईडी से सांठगांठ करते हुए इस मुकदमे की शुरू से पैरवी कर रहे उनके भाई अनस को फंसाने का काम किया है।