6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना और बारिश की वजह से बढ़ गए हरी सब्जियों के दाम, जानिए किन दामों पर खरीद रहे लोग

Highlights मेरठ की मंडियों में सब्जियों के दामों में हो गई बढ़ोतरी मांसाहारी खाने के परहेज से सब्जियों की मांग बढ़ी सबसे ज्यादा हरी सब्जियां, खीरा, टमाटर के बढ़ रेट  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Mar 2020, 11:11 PM IST

meerut

मेरठ। कोरोना के कहर की वजह से लोगों ने मांसाहारी खाना कम कर दिया है। स्वस्थ रहने के लिए लोग हरी सब्जियों को खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वजह से सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की मांग के साथ ही दाम भी बढ़ गए हैं। हरी सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। जबकि प्याज, लहसुन की कीमत में कमी आई है। बारिश की वजह से भी सब्जियों के दामों में फर्क आया है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: कोरोना की वजह से CCSU ने परीक्षाओं के दौरान कालेजों को जारी की एडवाइजरी

मंडी में इन दिनों महंगी सब्जियों में टमाटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, लौकी और मटर शामिल हैं। इन सब्जियों के दाम दोगुने या उससे ज्यादा हो गए हैं। मंडी से बाहर आते ही सब्जियों के दाम और बढ़ जाते हैं। मंडी के दाम से दस-पंद्रह रुपये प्रति किलो अधिक के दाम पर कॉलोनियों और बाजारों में सब्जियां बेची जा रही हैं। आढ़तियों का कहना है कि कोरोना के साथ ही हाल ही में हुई झमाझम बारिश का असर भी सब्जियों के दाम पर पड़ा है।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: अगले 24 घंटे में भी हो सकती है बारिश, 20 मार्च से पसीना लाने वाली शुरू होगी गर्मी

शनिवार को हुई बारिश के कारण सब्जियों के दाम में और बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि बारिश के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने कोरोना की वजह से मांसाहार खाना कम कर दिया, इस वजह से भी सब्जियों की बढ़ी मांग बढ़ गई है। हरी सब्जियों की तेजी से बिक्री हो रही है। इस वजह से 15 दिन के भीतर सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ेंः CCSU: Corona Virus से विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण विभाग 22 मार्च तक बंद, परीक्षाएं चलती रहेंगी

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों सर्वाधिक मांग खीरे की है। बता दें कि चिकित्सकों ने कहा है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और मुंह को सूखने न दे। इसके लिए लोग खीरे का प्रयोग अधिक कर रहे हैं। सलाद के रूप में खीरे की मांग बढ जाने के कारण उसके दामों में भी इजाफा हुआ है।