26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर दी ये चेतावनी

Highlights पेट्रो मूल्य वृद्धि को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन सरकार पर आर्थिक आतंकवाद का लगाया आरोप कहा- 2014 से लगातार बढ़ रही पेट्रो मूल्य में वृद्धि  
2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल आदि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफे का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में देश की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसके विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने पेट्रो मूल्य वृद्धि को कम नहीं करती तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल और डीजल के दाम की दैनिक आधार पर समीक्षा करने से रोकने के लिए सरकार के हस्तक्षेप से इनकार किया है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना और बारिश की वजह से बढ़ गए हरी सब्जियों के दाम, जानिए किन दामों पर खरीद रहे लोग

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता नसीब पठान ने कहा कि मई 2008 में जब संप्रग सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम चार साल तक स्थिर रखने के बाद बढ़ाए तो भाजपा ने तत्कालीन सरकार पर आर्थिक आतंकवाद का आरोप लगाया था। जबकि आज भाजपा सरकार देश में आर्थिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि उस समय कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 120 डालर प्रति बैरल पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि वास्तविक आर्थिक आतंकवाद का पता इस बात से चलता है कि कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम में 55 प्रतिशत की कमी आने बावजूद मई 2014 से पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: कोरोना की वजह से CCSU ने परीक्षाओं के दौरान कालेजों को जारी की एडवाइजरी

सोमवार को पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर रिक्शा लेकर उतरे और उन्होंने रिक्शा चलाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने हाथ में केंद्र और प्रदेश सरकार विरोधी स्लोगन लिखे पेपर लिए हुए थे। कांग्रेसी नेता नसीब पठान ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से लोग त्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश भाजपा सरकार के खिलाफ किसी भी दिन सड़कों पर फूटने वाला है।