सहारनपुर

बागपत में हुई गैंगवार के बाद वेस्ट यूपी में अलर्ट, सहारनपुर मंडल में बढ़ाई गई पुलिस गश्त

डीआईजी ( Dig ) ने सहारनपुर ( Saharanpur ) मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) और शामली ( Shamli ) के एसएसपी ( SSP ) को दिए चेकिंग के आदेश

2 min read
ssp_saharanpur.jpg
saharanpur cheking

सहारनपुर। बागपत में हुई गैंगवार के बाद वेस्ट यूपी ( west up) में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सहारनपुर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के एसएसपी को गश्त बढ़ाने और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग कराने के आदेश दिए हैं।

सोमवार शाम कार सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये के इनामी रह चुके परमवीर तुगाना और उसके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में 5 लोग घायल हुए थे और परमवीर तुगाना को भी कम से कम 4 गोलियां लगी थी। रात में ही सभी घायलों को मेरठ रेफर किया गया था। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस विंग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस गैंगवार का साइड इफेक्ट वेस्ट यूपी के दूसरे जिलों में भी दिखाई दे सकता है। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी बागपत ने अलग-अलग टीमें लगाई हैं लेकिन अभी तक इस गैंग का पता नहीं चल सका है जिसने परमवीर तुगाना पर अंधाधुंध फायरिंग की है।

इसी के चलते सहारनपुर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने सहारनपुर एसएसपी डॉ एस चिनप्पा, मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव और शामली एसपी विनीत जायसवाल को तीनों जिलों में चेकिंग कराने के आदेश दिए और संदिग्धों की तलाशी लेने के लिए भी कहा।

इसी क्रम में तीनों जिलों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है और सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग कराए जाने के साथ-साथ दुपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों में जा रहे संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और शक होने पर उनकी तलाशी भी ली जा रही है।

Updated on:
23 Jun 2020 05:52 pm
Published on:
23 Jun 2020 05:50 pm