सहारनपुर में पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ एक बदमाश लगने से हुआ घायल
सहारनपुर. थाना देवबन्द के साखन नहर पर पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के साथ—साथ क्राइम ब्रांन्च की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक बदमाश को अरेस्ट किया है, जबकि दूसरा चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। बदमाश के पैर में गोली लगी है। हालांकि डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे है। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी थी। सिपाही ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। जिसकी वजह से वह बाल—बाल बच गया। पकड़ा गया बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में फरार चल रहा था। इस पर आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता समेत दर्जनोंं मामले दर्ज है। बताया गया है कि ये बदमाश लूटकर भाग रहे थे। पुलिस ने इसके पास से लूट की एक पिस्टल और बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम तल्हेड़ी चौकी पर चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर 2 युवक वहां पहुंच गए। बताया गया है कि ये सहारनपुर से देवबंद की त़फ जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होेंने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और बैरीकेटिंग तोड़कर साखन नहर की तरफ भागने लगे। मामले की सूचना पुलिस के सीनियर अफसरों को दी गई। वहीं क्राइम ब्रांन्च की टीम भी अलर्ट हो गई। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। साखन नहर के जंगल में घेराबंदी कर ली अपने आप को घिरता देख बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक बदमाश नदीम के पैर में गोली लगी है।
वहीं इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए ज़िला चिकित्साल्य में भर्ती कराया। नदीम पर दर्जनो अपराधिक मुकदमे दर्ज है। पकड़ा गया नदीम पुत्र सलीम लंगड़ा लोहानी सराय ढोली खाल कुतुबशेर का रहने वाला है। इसका फरार साथ ही यूनुस नानौता का रहने वाला है। एसपी देहात विधा सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान बदमाश बैरीकेटिंग को तोड़कर फरार हुए थे। साखन नहर के जंगल में मुठभेड़ के बाद में एक बदमाश को अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में पकड़े गए बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। यह तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी रवि को भी गोली लगी थी। लेकिन उसने बुलेटप्रुफ जैकेट पहनी हुई थी।