सहारनपुर

द ग्रेट चमार चंद्रशेखर को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल से निकलने में लगेगा वक्त

सहारनपुर में जातीय हिंसा के मामले में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर रावण पर दर्ज है कई संगीन धाराओं में मुकदमा

2 min read
Bhim Army Chief chandrashekhar ravan
Bhim Army Chief chandrashekhar ravan

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश का जिला सहारनपुर में जातीय हिंसा में झोंकने वाले भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण को जमानत मिल गई है। चंद्रशेखर रावण को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दी है। बता दें कि भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर रावण को सहारनपुर में जातीय हिंसा के आरोप के मामले में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की हाल ही में अभी जेल में अचानक तबियत खराब हो गई। शुक्रवार दोपहर हालत अधिक बिगड़ने और पेट मे दर्द बढ़ने पर उन्हें करीब 12:00 बजे आनन-फानन में जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर थी कि उन्‍हें सहारनपुर जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। यहां पैनल ऑफ एक्सपर्ट की देखरेख में आईसीयू उनका इलाज चल रहा है। चन्द्रशेखर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया था कि उनकी हालत में सुधार है।

अभी जेल से बाहर आने में अभी लग सकता है और समय
मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर उर्फ रावण की जमानत अर्जी अभी एक मुकदमे में ही स्वीकृत हुई है। सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा की घटना के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर पर करीब 6 मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी मुकदमों में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस तरह अभी अन्य मुकदमों में भी चंद्रशेखर को जेल से बाहर आने के लिए जमानत अर्जी डालनी होगी। यह अलग बात है कि एक मुकदमे में जमानत होने के बाद अब चंद्रशेखर को अन्य मुकदमों में भी जमानत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एसएसपी ने की पुष्टि
इस बारे में पूछने पर सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार ने जमानत अर्जी न्यायालय द्वारा स्वीकृत किए जाने की पुष्टि की है उन्होंने बताया है कि उनके पास अभी तक एक मुकदमे में जमानत मिलने की सूचना है।

8 जून को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
चंद्रशेखर उर्फ रावण को सहारनपुर पुलिस की एक टीम ने 8 जून को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार किया था। भीम आर्मी से जुड़े अन्य कई आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी लेकिन भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा की घटना के करीब एक माह बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था।

चंद्रशेखर के भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप

भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के भाई ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उपचार कराने में जेल प्रशासन की ओर से लापरवाही हुई है। जेल में चंद्रशेखर का उत्पीड़न किया जा रहा है। बता दें कि चंद्रशेखर उर्फ रावण के परिजन इससे पहले भी जेल प्रशासन पर आरोप लगाते रहे हैं। इससे पहले चंद्रशेखर पर जेल में हमला किए जाने की घटना भी सुर्खियों में रह चुकी है। अब अचानक से चंद्रशेखर की हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने एक बार फिर से जेल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं।

Updated on:
02 Nov 2017 02:25 pm
Published on:
02 Nov 2017 01:42 pm