सहारनपुर

Exclusive: चुनाव से पहले मायावती को लगा बड़ा झटका, भीम आर्मी इस बड़े दल को देगी समर्थन!- देखें वीडियो

सहारनपुर में आज होगा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो पत्रिका संवाददाता से इमरान मसूद ने कहा था- भीम आर्मी मेरे साथ है भीम आर्मी के प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्‍यक्ष और जिलाध्‍यक्ष ने की इमरान मसूद से मुलाकात

2 min read
Exclusive: चुनाव से पहले मायावती को लगा बड़ा झटका, भीम आर्मी इस बड़े दल को देगी समर्थन!

शिवमणि त्‍यागी, सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान में अब केवल दो दिन बचे हैं। आज यानी मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार पर भी रोक लग जाएगी। इसको देखते हुए मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर में उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्‍यक्ष व पार्टी उम्‍मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करेंगी। इस बीच इस बीच उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है।

सोमवार को होनी थी जनसभा

दरअसल, सोमवार को सहारनपुर में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा होनी थी। लेकिन मौसम बिगड़ने की वजह से राहुल गांधी के हेलीकॉप्‍टर को दिल्‍ली में उड़ने की इजाजत नहीं दी गई। इस वजह से उनकी सहारनपुर, शामली और बिजनौर की सभा को रद्द करना पड़ा।

यह कहा था इमरान मसूद ने

इसके बाद पत्रिका संवाददाता ने उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद से बात की थी तो उन्‍होंने कहा था, भीम आर्मी मेरे साथ है। चंद्रशेखर भी जल्‍दी आ जाएगा। इसके बाद सोमवार रात को भीम आर्मी के प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्‍यक्ष और जिलाध्‍यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने इमरान मसूद के घर पर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद माना जा रहा है क‍ि मंगलवार को होने वाले प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर कांग्रेस उम्‍मीदवार इमरान मसूद को समर्थन का ऐलान कर सकते हैं।

बनारस से किया चुनाव लड़ने का ऐलान

आपको बता दें क‍ि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने पहले गठबंधन के समर्थन का ऐलान किया था। उन्‍होंने मायावती को अपनी बुआ भी बताया था लेकिन बसपा प्रमुख इससे इंकार कर दिया था। बसपा प्रमुख मायावती ने उनसे दूरी बनाकर ही रखी। इस बीच चंद्रशेखर ने बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। अब अगर वह कांग्रेस को समर्थन देते हैं तो दलित वोटों के बंटवारे से गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है।

यह है रोड शो का रूट

सहारनपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। यह जैन बाग से अंबाला रोड स्थित कुतुबशेर थाने तक होगा। यह पूरा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्‍य है। वहीं, सोमवार रात को इमरान मसूद के समर्थन में कंबो के पुल पर एक जलसा हुआ था। उसमें कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद पहुंचे थे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
09 Apr 2019 03:21 pm
Published on:
09 Apr 2019 09:32 am
Also Read
View All