30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking- सहारनपुर में मौसम ने रोका राहुल गांधी का रास्‍ता, कार्यक्रम हुआ रद्द- देखें वीडियो

राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा को भी जनसभा में होना था शामिल अचानक सुबह सहारनपुर में चलने लगी तेज हवा उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद के लिए करना था प्रचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Apr 2019, 2:04 PM IST

rahul gandhi

सहारनपुर। जनपद में होने वाली कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रि‍यंका गांधी वाड्रा की जनसभा में मौसम ने बाधा खड़ी कर दी है। सुबह करीब 11.30 बजे जनपद में मौसम में अचानक बदलाव आ गया। सुबह तेज हवा चलने की वजह से सभा स्‍थल पर भी अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मौसम बिगड़ने की वजह से राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है क‍ि इसके बाद शामली व बिजनौर की जनसभा पर भी मौसम बाधा बन सकता है।

यह भी पढ़ें:ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने दिए सपा-बसपा से गठबंधन के संकेत, अब तक नहीं जुड़ने की वजह बताई

आज गांधी पार्क मैदान में होनी थी जनसभा

सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के सहारनपुर में पहुंचने का कार्यक्रम था। तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब 11.30 बजे राहुल गांधी का हेलीकॉप्‍टर उतरना था। लेकिन इस बीच जनपद का मौसम बिगड़ गया। तेज हवा चलने के कारण शहर के बीच में स्थित रैली स्‍थल गांधी पार्क मैदान में अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेस उम्‍मीदवार व प्रदेश उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद का कहना है क‍ि मौसम की वजह से राहुल गांधी को दिल्‍ली से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। इस वजह से सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। शामली व बिजनौर में होने वाली सभा के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी के इन जिलों में चार दिन के लिए बंद हुए स्‍कूल, दो दिन नहीं खुलेंगे शराब के ठेके

भाजपा उम्‍मीदवार राघव लखनपाल शर्मा भी हैं मैदान में

आपको बता दें क‍ि राहुल गांधी की शामली में करीब 2.30 बजे जनसभा है। इसके बाद उनका बिजनौर का कार्यक्रम है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के लिए प्रचार करने आ रहे थे। यहां से भाजपा उम्‍मीदवार राघव लखनपाल शर्मा और गठबंधन से हाजी फजलुर्रहमान भी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें:Mayawati Live: मायावती ने कहा- महागठबंधन से घबरा गए मोदी, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू