
भाजपा को ठोस जवाब देने के लिए इस समीकरण को मजबूत करने आ रही मायावती
मेरठ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। महागठबंधन की एकजुटता को देखकर नरेंद्र मोदी घबरा गए है। महागठबंधन केंद्र सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव के समय जाे वादे किए थे, उनमें एक चौथार्इ वादे भी पूरे नहीं किए। मायावती ने कहा कि आरएसएस जातिवाद को बढ़ाने वाला संगठन है , लोग इनके मंसूबों को जानें आैर चुनाव में वोट करें। बसपा सुप्रीमाे यहां मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर गठबंधन उम्मीदवार बसपा के याकूब कुरैशी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रही थी। यह रैली हापुड़ रोड स्थित गांव शकरपुर में चल रही है। मेरठ आैर हापुड़ लोक सभा क्षेत्राें की जबदरस्त भीड़ इस रैली में शामिल हुर्इ है।
भाजपा के गढ़ में मांगे वोट
वेस्ट यूपी में मेरठ को भाजपा का गढ़ माना जाता है। मेरठ की सात विधान सभा सीटों पर छह भाजपा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताआें को ठोस जवाब मायावती ने दिया है। साथ ही उन्होंने उस समीकरण को मजबूत किया, जिसके बूते बसपा ने मेयर चुनाव में भाजपा के खिलाफ दमदार जीत हासिल की थी। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर गठबंधन उम्मीदवार याकूब कुरैशी के समर्थन में बसपा सुप्रीमो मायावती आैर जयंत चौधरी ने वोट मांगे। दरअसल, पिछले मेयर चुनाव में बसपा की उम्मीदवार सुनीता वर्मा की जीत के बाद ही मायावती ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया था, क्योंकि मेयर चुनाव में पार्टी की जीत में दलित- मुस्लिम समीकरण ने जोरदार जीत दिलायी थी। पहली बार यहां दलितों आैर मुस्लिमों ने कंधे से कंधा मिलाकर बसपा के पक्ष में वोट किया था। इस समीकरण को मायावती लोक सभा चुनाव में भी भुनाना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को टिकट दिया। इस समीकरण से भाजपा खेमे भी हलचल है।
Updated on:
8 Apr 2019, 5:49 PM IST
Published on:
8 Apr 2019, 8:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.