सहारनपुर

स्नातक एमएलसी का चुनाव लड़ने पर पार्टी से निकाले गए भाजपा नेता

सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष काे पार्टी ने निकाला गया प्रदेश महामंत्री ने छह साल के लिए निष्कासित किया

less than 1 minute read
bjp1_1.jpg
भाजपा के अब भी कई बागियों ने चुनावी दंगल में ताल ठोक रखी है।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर ( Saharanpur ) स्नातक एमएलसी चुनाव में पर्चा दाखिल करने पर भाजपा ने अपने ही नेता ( bjp leader ) काे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ( BJP P state president ) स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर काे छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा के स्थानीय मीडिया प्रभारी गाैरव गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि मानवीर पुंडीर सहारनपुर में भाजपा के सक्रिय सदस्य थे जाे पूर्व में सहारनपुर के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देशों पर प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठाैर ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

जारी निष्कासन पत्र में साफ लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी चुनाव लड़ राह है। बावजूद इसके पार्टी के सक्रिय सदस्य और सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह ने भी अपना पर्चा दाखिल किया है। वह चुनाव प्रचार में पार्टी के रंग का झंडा और पार्टी का नाम अनाधिकृत रूप से प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ना पार्टी के अऩुशासन काे ताेड़ने की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हे छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Updated on:
24 Nov 2020 10:05 am
Published on:
23 Nov 2020 11:40 pm