
देवबन्द। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या पर आए फैसले पर रिव्यू पिटिशन डालने को लेकर देवबंद के भाजपा नगर अध्यक्ष का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। जिसमें नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि जो लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मान रहे हैं उन लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वह भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं, क्योंकि जो लोग भारत में रहकर भारत के संविधान और भारत के कानून को नहीं मानते ऐसे लोगों की भारत में रहने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो लोग फैसला नहीं मानने की बात कर रहे वह देश को तोड़ने का सपना देख रहे हैं। मैं शुक्रगुजार हूं दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम साहब का। जिन्होंने कहा कि पुनर्विचार याचिका दायर करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के सुप्रीम कोर्ट का निर्णय को अस्वीकार करने का प्रयास कर रहे हैं वह लोग सीधा सीधा संविधान को चुनौती दे रहे हैं और देश के संविधान को चुनौती देने का मतलब है कि हिंदुस्तान के प्रति उनके दिल में नफरत है।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि मैं ऐसे लोगों को कहता हूं कि वह देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं। हमें आवश्यकता नहीं उन लोगों की यहां। ऐसे लोगों को भारत छोड़कर चले जाना चाहिए। जहां उन्हें अच्छा लगे वहां चल जाएं। दुनिया में कहीं भी किसी भी देश में चले जाएं और भारत छोड़ दें।