सहारनपुर

बीजेपी विधायक के आवास पर आत्मदाह की कोशिश करना पड़ा भारी, पार्टी अधिकारियों ने की कार्रवाई

Highlights बीजेपी की महिला नेता का हंगामा करना पड़ा भारी पार्टी ने तीन को भेजा कारण बताओं नोटिस दो पदाधिकारियों को पद से किया मुक्त
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2019, 9:54 AM IST
saharan_1.jpeg

देवबंद। हाल ही में बीजेपी की महिला नेता ने विधायक पर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की कोशिश की थी। वहीं अब बीजेपी की महिला नेता को समेत तीन लोगों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। साथ ही दो सदस्यों को पद मुक्त कर दिया गया है। जिससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया है। जबकि तीन पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए पार्टी हाईकमान को जानकारी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी में इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल आत्मदाह प्रकरण में चर्चा में आई जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी नेता शशि त्यागी ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर परिवार और रिश्तेदारों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। जिसका नतीजा अब उनपर भारी पड़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर हुए आत्मदाह की कोशिश को पूर्वनियोजित हाईप्रोफाइल ड्रामा माना है। साथ पार्टी की छवि धूमिल करने और सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाने और अनुशासनहीनता करार दिया है। जिसके चलते पार्टी ने शशि त्यागी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुखपाल सिंह और भाजपा देवबंद मंडल अध्यक्ष गजराज राणा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि भाजपा किसान मोर्चा के देवबंद मंडल अध्यक्ष रविंद्र बिट्टू और भाजयुमो के देवबंद मंडल अध्यक्ष ईशान गौड़ को पदमुक्त कर दिया गया है।

Updated on:
28 Sep 2019, 9:54 AM IST
Published on: