Migrant laborers के लिए यूपी के अलग-अलग जिलों से काैशांबी-आनंदविहार टर्मिनल पर भेजी जा रही हैं बसें
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर Saharanpur दिल्ली में लॉकडाउन lockdown लगने के बाद एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों Migrant laborers ने अपने घरों के ओर पलायन शुरु कर दिया है। दिल्ली-यूपी की सीमा पर आनंद विहार anand vihar और काैशांबी koshambi बस अड्डे पर बड़ी संख्या में मजदूर पहुंच रहे हैं जिन्हे अपने-अपने गांव जाना है। इन्हे एक बार फिर से लॉकडाऊन का डर सता रहा है।
ऐसे में बस अड्डों पर अब बसों की कमी हाे गई है। इस कमी काे देखते हुए यूपी के अलग-अलग-अलग जिलों से आनंद विहार अन्तर्राजीय बस अड्डे पर बसे भेेजी जा रही हैं। सहारनपुर रीजन से करीब 70 बसे ISBT भेजी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह के अनुसार भेजी गई बसों में 33 बसे सहारनपुर डिपो की शामिल हैं जबकि अन्य बसे शामली मुजफ्फरनगर छुटमलपुर और बड़ाैत डिपो की हैं।
इन सभी बसों को मैकैनिकल परीक्षण के बाद रवाना किया गया है। काैशांबी और आनंद विहार बस अड्डे से इन बसों काे आगे के लिए रवाना किया गया जाएगा। वहां मजदूरों की बढ़ती सख्या काे देखते हुए बसों की कमी पड़ी थी। मुख्यालय से बसे भेजने के निर्देश दिए गए थे इसी आधार पर सहारनपुर रीजन से बसों आनंद विहार के लिए रवाना की गई हैं।