सोनिया गांधी ने जारी की 5 प्रत्याशियों की सूची गंगोह सीट पर इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद का नाम चुनाव से पहले गंगाेह पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में खाली हुई सहारनपुर की गंगाेह सीट पर कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद को मैदान में उतार दिया है। मंगलवार काे कांग्रेस अध्यक्ष साेनिया गांधी (Soniya Gandhi) के के अप्रूवल से पांच प्रत्याशियाें की घाेषणा की गई। इनमें गंगाेह सीट पर नाेमान मसूद का नाम दिया गया।
(loksabha upchunav news) पूर्व में भी गंगाेह सीट पर नोमान मसूद ही कांग्रेस (Congres) के सिंबल से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2019 में गंगोह से विधायक प्रदीप चौधरी के कैराना सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर अभी तक केवल समाजवादी पार्टी की ओर से इंद्रसैन के रूप में प्रत्याशी की घोषणा की गई थी। अभी तक भाजपा (BJP) कांग्रेस और बसपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई थी लेकिन मंगलवार रात को कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खाेल दिए।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति से पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। इनमें सहारनपुर की गंगोह सीट पार्टी नाेमान मसूद पर भराेसा जताया है जाे इमरान मसूद के भाई हैं। नाेमान के अलावा कांग्रेस ने लखनऊ कैंट सीट पर दिलप्रीत सिंह, मणिकपुर सीट पर रंजना पांडेय, प्रताप गढ़ सीट पर नीरज त्रिपाठी और जैदपुर सीट पर तनुज पूनिया के नाम की घाेषणा की है।
पहुंच रहे मुख्यमंत्री तैयारी हुई तेज
उपचुनाव से पहले गंगाेह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच रहे हैं। उनके आने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ने अपने कैंप कार्यालय पर ही मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। दिन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगाेह पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जहां हेलीकॉप्टर उतरेगा वहां पर हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। अभी मुख्यमंत्री का सरकारी प्राेग्राम नहीं आया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 6 या फिर 9 सितंबर काे सहारनपुर पहुंचेंगे।