सहारनपुर

Celebrated Ahilyabai Holkar Jayanti अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाई

Celebrated Ahilyabai Holkar Jayantij पर सहारनपुर में उन्हे याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए महान याेगदान काे याद किया गया।

less than 1 minute read
Saharanpur

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर (Saharanpur) समाजवादी पार्टी महानगर पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती ( Ahilyabai Holkar Jayanti ) मनाई और उनके याेगदान काे याद किया।

यह कार्यक्रम समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ। इस मौके पर नगर विधायक ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की उन प्रमुख महिलाओं में शुमार हैं जिन्होंने अपना राज्य स्वंय संभाला अहिल्याबाई होलकर मराठा रानी थी और आदर्श और नैतिकता की प्रतीक, महिला सशक्तिकरण की प्रबल पक्षधर और धर्म प्रेमी होने के साथ साथ स्त्रियों को उनका उचित स्थान दिलाने वाली नारी शक्ति की महान घोतक थी। इसके साथ ही वह बहादुर योद्धा और कुशल प्रशासक थी उन्होंने लगातार 30 साल तक शासन किया था।

Published on:
31 May 2021 03:52 pm
Also Read
View All