मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ आैर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 11 सितंबर काे करेंगे 1505 कराेड़ की लागत से बनने वाले सहारनपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास
सहारनपुर. लाेकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, यूपी आैर दिल्ली के लाेगाें का लुभाने के लिए सहारनपुर-दिल्ली हाईवे का रास्ता साफ हो गया है। 1505 करोड़ रुपये की लागत से यह हाईवे 18 महीने में तैयार होगा। इस हाईवे निर्णाण कार्य का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ आैर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 11 सितंबर काे करेंगे। भाजपा के इन दाे दिग्गजाें के सहारनपुर पहुंचने के से पहले ही प्रदेश आैर केंद्र स्तर के भाजपाईयाें ने सहारनपुर में डेरा डाल लिया है।
BJP में बगापत, भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को बताया झूठा
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना यानी सहारनपुर-दिल्ली हाईवे से प्रदेश के लोगों को काफी फायदा होगा। क्योंकि अब तक कई घंटों का सफर कर सहारनपुर से दिल्ली तक का सफर किया जाता है। इसके बनने के बाद उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर और देश की राजधानी दिल्ली का सफर अब महज 2 घंटे का रह जाएगा। 1505 कराेड़ की लागत से 124.18 किलाेमीटर लंबा एनएच-709बी का निर्माण कार्य मात्र 18 माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस हाईवे का शिलान्यास करने के लिए खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहारनपुर पहुंच रहे हैं।
11 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सहारनपुर पहुंचने काे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा वाली टीम ने भी सहारनपुर में डेरा डाल लिया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। सहारनपुर के सांसद राघव लखन पाल समेत विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि हाईवे के बनने के बाद बहुत ही कम टोल टैक्स लोगों से लिया जाएगा। यह टोल टैक्स कुछ ही समय के लिए वसूला जाएगा। इस हाईवे के बनने के बाद सहारनपुर यानी उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले की दूरी देश की राजधानी दिल्ली से महज 2 घंटे रह जाएगी। इससे सहारनपुर में रोजगार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे और सहारनपुर का विकास होगा।