सहारनपुर

‘बचत महोत्सव कैसे? 55 लाख करोड़ रुपए वसूल चुके हो’ कांग्रेस सांसद के PM मोदी के खिलाफ तल्ख तेवर

UP Politics: कांग्रेस सांसद ने PM नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'बचत महोत्सव कैसे? 55 लाख करोड़ रुपए वसूल चुके हो'। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी से देश नहीं चलेगा।
2 min read
Imran Masood On PM Modi
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के PM मोदी के खिलाफ तल्ख तेवर

Imran Masood On PM Modi: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रविवार को केंद्र सरकार की GST नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी के 'बचत महोत्सव' को खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले 8 सालों में 55 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूले हैं, अब जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है। मसूद ने आरोप लगाया कि GST के नाम पर छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी गई।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने BJP पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "55 लाख करोड़ रुपए वसूल चुके हो, लोगों को बेवकूफ मत बनाइए। बचत महोत्सव कैसे? कौन सा सामान सस्ता हुआ है? बाजार के अंदर छोटे व्यापारी को मार दिया। फिनिश गुड्स पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाकर क्या करेंगे? 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के टैक्स गैप को कैसे पूरा करेगा व्यापारी? स्टॉक क्लीयरेंस हुआ नहीं, अपनी व्यापारी की रीढ़ तोड़ दी।"

जुमलेबाजी से देश नहीं चलेगा-इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चेतावनी दी कि जुमलेबाजी से देश नहीं चलेगा। जाग जाइए, देश को गुमराह मत कीजिए। देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। मसूद ने बेरोजगारी और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "कौन सी अर्थव्यवस्था की बात करते हो? रोजगार है नहीं। किस चीज में देश को आत्मनिर्भर किया? बिना चीन के आप दवाई खा नहीं सकते। सबसे रिश्ते आप खराब कर रहे हो। देश को कहां ले जा रहे हो? आप बताओ कि आप चीन पर डिपेंडेंट हो कि नहीं? स्वदेशी की बात करते हो, बताओ देश के अंदर क्या बना रहे हो?"

'बचत उत्सव' पर कांग्रेस ने साधा निशाना

इमरान मसूद का यह बयान PM नरेंद्र मोदी के संबोधन के ठीक बाद आया। जिसमें उन्होंने GST सुधारों को 'बचत उत्सव' बताते हुए कहा था कि इनसे देशवासियों को 2.5 लाख करोड़ रुपए की बचत होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि GST को 'गब्बर सिंह टैक्स' बनाकर 55 लाख करोड़ अतिरिक्त वसूले गए। जबकि अब मामूली राहत को उत्सव का नाम दिया जा रहा है।

Updated on:
22 Sept 2025 12:49 pm
Published on:
22 Sept 2025 12:49 pm
Also Read
View All