सहारनपुर

गुहार लगाने थाने पहुंचे युगल की पुलिस ने मंदिर में कराई शादी

Highlights पुलिस थाने में गुहार लगाने पहुंचे युगल की पुलिस ने ही मंदिर में शादी करा दी।
less than 1 minute read
titro.jpg
titro

सहारनपुर। लॉक डाउन ( lockdown ) में पुलिस से गुहार लगाने पहुंचे युगल की पुलिस ने सारी ही समस्याओं का निदान कर दिया। दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से बात करके दाेनाें की मंदिर में ही शादी करा दी।

मामला तीतरों थाना क्षेत्र का है। तीतरों कस्बे के रहने वाले एक युगल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनकी प्रेम कहानी परिवार वालाें काे पसंद नहीं थी। दोनों एक ही बिरादरी के थे। दाेनों पुलिस के पास पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों ने पुलिस काे बताया कि वह शादी करना चाहते हैं लेकिन परिजन नहीं मान रहे।

इस पर पुलिस ने दाेनों के परिजनों से बात की और तीतरों के एक रविदांस मंदिर में दाेनाें की शादी करा दी। इस दाेनों के परिवार वालों के साथ-साथ पुलिस ने भी इस प्रेमी युगल काे आशीर्वाद दिया। जब दोनों पुलिस थाने पहुंचे ताे पुलिस ने दोनों के परिवार वालाें काे थाने ही बुला लिया। कस्बे के कुछ अन्य लाेग भी आ गए।

यहां पुलिस और कस्बावासियों के बीच तय हुआ कि दाेनों बालिग हैं और अपना भला-बुरा जानते हैं। दोनों काे अपने भविष्य और शादी का निर्णय करने का पूरा अधिकार है। इस तरह सभी की सहमति से दोनों की पुलिस ने मंदिर में शादी कराई।

Updated on:
26 May 2020 06:30 pm
Published on:
26 May 2020 06:29 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला